फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी हीरो से कम नहीं दिखता पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी का भाई, दुबई में ऐसे जीता है आलीशान जिंदगी

Sun, 05 May 2019 12:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rajeev sen - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके भाई-बहन लाइमलाइट और ग्लैमर की दुनिया से खुद को दूर ही रखते हैं। इनमें रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय और आमिर खान तक शामिल हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के भाई से इंट्रोड्यूस करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
sushmita sen - फोटो : social media
हम किसी और की बात नहीं कर रहे हैं ये हैं ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन। दरअसल, सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव टीवी सीरियल मेरे अंगने में की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं। चारू कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
rajeev sen - फोटो : social media
शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।'  

4 of 7
rajeev sen - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि राजीव अपनी बहन सुष्मिता की तरह फिटनेस फ्रीक हैं। वो बेहद हैंडसम और मस्कुलर मैन हैं। राजीव अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
rajeev sen - फोटो : social media
राजीव दुबई बेस्ड ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी की एक शोरूम रेने नाम से खोली। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
rajeev sen - फोटो : social media
राजीव की तस्वीरें गवाह है कि भले ही वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं लेकिन इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rajeev sen - फोटो : social media
राजीव को कृति सेनन की बहन नूपुर के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त राजीव, नूपुर को डेट कर रहे थे। बहरहाल जल्द ही दोनों अलग हो गए और राजीव अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें