फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: अनन्या का सिजलिंग अवतार और डीप नेक में मोनालिसा का बोल्ड लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 10 Aug 2022 09:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
खाली समय गुजारना हो या फिर दोस्तों के साथ चिल करना हो, मनोरंजन के लिए लोगों का ध्यान फिल्मी दुनिया की तरफ ही जाता है। इसलिए काम की तरह एंटरटेनमेंट भी लोगों की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा होता है। इसके साथ भी फैंस में अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुकता देखने को मिलती है। वहीं मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे हर पल-पल की अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज भी कोई सितारा अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटा है, किसी ने अपने खास पलों की तस्वीरें साझा की हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'लाइगर' के कारण लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं और वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी इसका प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। फिलहाल आज एक्ट्रेस ने अपनी मोनोक्रोमैटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर तस्वीरों में अनन्या स्ट्रैप वाली शॉर्ट ब्लैक ड्रेस पहने तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। अनन्या की इन तस्वीरों ने एक बार फिर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह आए दिन अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपना चुलबुले अंदाज के साथ ही एक बार फिर से बोल्ड अवतार दिखाया है। मोनालिसा ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लू डीप नेक शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और उन्होंने लाइट मेकअप के साथ दो चोटी से अपना लुक पूरा किया है।
 

4 of 11
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram
टीवी के हैंडसम हंक अभिनेता टीवी एक्टर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूड साझा की है। धीरज और विन्नी एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेबी धूपर के आने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

5 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े इस समय न्यूयॉर्क में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और वह वहां से लगातार अपडेट्स साझा करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क की गलियों से अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फ्लोरल ड्रेस और मैचिंग पर्स के साथ ने स्नीकर्स को टीमअप किया है।
विज्ञापन

6 of 11
शहनाज गिल - फोटो : insta
एक्ट्रेस शहनाज गिल इस समय सलमान खान संग कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से भी लाइमलाइट लूटती रहती हैं। आज भी शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
मालविका मोहनन - फोटो : insta
एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने आज व्हाइट ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ फर की लेयर के वाला स्टॉल पेयर किया गया है, साथ ही पर्ल नेकलेस के साथ एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट किया है। बैकलेस में एक्ट्रेस को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

8 of 11
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं और लगातार अपनी इस खूबसूरत जर्नी की तस्वीरें साझा कर रही हैं लेकिन आज एक्ट्रेस ने अपनी बुआ रीना मारवाह के जन्मदिन पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें छोटी सी सोनम कपूर अपनी बुआ की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।
 

9 of 11
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर से फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। आज एक्ट्रेस ने फिल्म के शूट के दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह और पूरी रक्षा बंधन टीम साथ नजर आ रही हैं।
 

10 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। उनकी फिल्म 'सीता रामम' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने लहंगे में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : insta
करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों में न दिखाई देती हों लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन आज उन्होंने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें