फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre wedding: प्री वेडिंग समारोह में दिग्गज हस्तियों ने लगाए चार चांद, तस्वीरें हुईं वायरल

Sat, 02 Mar 2024 08:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अनंत-राधिका प्री वेडिंग इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत शुक्रवार (एक मार्च) की शाम को गुजरात के जामनगर में हुई। इस पार्टी में मनोरंजन जगत से लेकर क्रिकेटर, बिजनेसमैन और कई वैश्विक हस्तियों की मौजूदगी रही। सोशल मीडिया पर अब इस आयोजन की अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कई सितारे पार्टी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। 
LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' का नया धांसू पोस्टर रिलीज, जानिए किस दिन रिलीज होगी निमृत कौर की यह फिल्म
 
विज्ञापन

2 of 9
अनंत-राधिका प्री वेडिंग इवेंट की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह में दो दिग्गज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो और महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। ब्लैक आउटफिट में धोनी और साक्षी  की जोड़ी कमाल लग रही थी।
विज्ञापन

3 of 9
सद्गुरु जग्गी वासुदेव - फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी नजर आए। पार्टी में वे कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखे। 
 

4 of 9
प्रफुल्ल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल जामनगर में इस समारोह में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। 
 
विज्ञापन

5 of 9
सैफ अली खान, करीना कपूर खान, तैमूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर खान के साथ पहुंचे। शिमरी साड़ी में करीना बेहद सुंदर नजर आईं। वहीं, ब्लैक सूट में सैफ का लुक काफी डैशिंग लग रहा था।
विज्ञापन

6 of 9
अजय देवगन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अजय देवगन और अक्षय कुमार ने भी अपनी मौजूदगी से इस मेगा इवेंट का शोभा बढ़ाई।
 
विज्ञापन

7 of 9
नताशा पूनावाला और अदार पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा पूनावाला और अदार पूनावाला भी कार्यक्रम में नजर आए।
 

8 of 9
इवांका ट्रंप, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
इवांका ट्रंप, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जैसे वैश्विक हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए।
Dange Review: बेजॉय नांबियार की ‘दंगे’ ने लिए सिनेमा के खूब पंगे, हर्षवर्धन व टी जे भानु के करियर को बड़ा झटका

 
विज्ञापन

9 of 9
रिहाना - फोटो : एएनआई
मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने बीती रात (एक मार्च) को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में अपनी परफॉर्मेंस से सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने कई मशहूर गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उन्होंने अंबानी परिवार पर प्यार बरसाते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस मिनी कॉन्सर्ट के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इवेंट के बाद सिंगर ने कहा कि उन्हें भारत में बहुत अच्छा लगा और वे दोबारा यहां आना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें