फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Ambani: एकॉन की परफॉर्मेंस के दौरान अनंत ने की सलमान को उठाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 04 Mar 2024 05:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनंत, सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग कार्यक्रम बीते तीन दिनों से लगातार सुर्खियों में बने रहे। इवेंट में देश के साथ विदेश की कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। समारोह में  कई विदेशी कलाकार नजर आए। इस आयोजन के आखिरी दिन एकॉन ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। 
Swatantrya Veer Savarkar Trailer: रणदीप हुड्डा की खरी खरी, कभी किसी निर्देशक की हाथ की कठपुतली नहीं रहा
विज्ञापन

2 of 5
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से जुड़े कई फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में अनंत और सलमान खान कार्यक्रम के दौरान जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। इस मजेदार वीडियो में इंटरनेशनल सिंगर एकॉन परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अनंत को सलमान खान को उठाने की कोशिश करते देखा  जा सकता है। कॉन्सर्ट के दौरान दोनों को डांस करते हुए भी इस क्लिप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में अनंत सलमान, शाहरुख खान और अन्य लोगों के साथ एकॉन के संगीत कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वे सलमान को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे असफल हो जाते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते हुए दिखते हैं। फिर सलमान के बॉडीगार्ड शेरा उन्हें उठाते हुए नजर आते हैं।

4 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में  सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम एक मार्च से तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म द बुल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन शेरशाह फेम विष्णुवर्धन करने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता अभी से ही देखने को मिल रही है।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को बताया एंटी प्रोपेगेंडा, बोले- वे माफीवीर नहीं थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें