फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Bash 2022: आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, बिग बी और अक्षय कुमार भी हुए शामिल

Sun, 23 Oct 2022 10:40 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आनंद पंडित दिवाली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 और 2021 में कोरोना की वजह से लगभग सभी की दिवाली फीकी रही थी। वहीं इस साल दिवाली का सेलिब्रेशन जमकर मनाया जा रहा है। आम हो या खास हर कोई दिवाली की तैयारियों में व्यस्त है। इसी क्रम में बॉलीवुड में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। रोज किसी न किसी स्टार या निर्देशक के घर पर दिवाली का सेलिब्रेशन हो रहा है और उसमें सितारों का जमावड़ा लग रहा है। ऐसे में शनिवार को हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता आनंद पंडित ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में अमिताभ बच्चन ने अपनी मौजूदगी से समां बांधा। इस दौरान बिग बी प्रिंटेड कुर्ता और पायजामा में नजर आए। उन्होंने दिवाली की पूजा भी की।

इसे भी पढ़ें- Diwali 2022: दिवाली बेहद धूमधाम से मनाते हैं ये मुस्लिम सेलेब्स, लिस्ट का आखिरी नाम कर देगा हैरान
 
विज्ञापन

3 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्टी में ऋतिक रोशन भी पहुंचे। पार्टी में उन्होंने काली टी-शर्ट, जैकेट और डेनिम कैरी किया था। आंखों पर चढ़ा चश्मा ऋतिक को कूल लुक दे रहा था।
 

4 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार भी आनंद पंडित के दिवाली सेलिब्रेशन में नजर आए। अभिनेता ने भी ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता पायजामा पहना था।
 
विज्ञापन

5 of 11
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली  सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के पॉवर कपल अजय देवगन और काजोल भी शामिल हुए। इस दौरान अजय ने नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा पहना था, तो वहीं काजोल हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत सी साड़ी में नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने भी सफेद कुर्ता पायजामा में दिवाली बैश में चार चांद लगाया।
 
विज्ञापन

7 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की परम सुंदरी यानि कृति सेनन इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कृति ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया।
 

8 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल और काले रंग को कुर्ता पायजामा में नजर आए। 
 

9 of 11
अंकिता लोखंडे, विकी जैन - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली सेलिब्रेशन में मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन भी पहुंचे। इस दौरान अंकिता व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में दिखीं तो वहीं, विक्की क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे में नजर आए।

10 of 11
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी भी दिवाली पार्टी में स्टनिंग लग रही थीं। लाल और नीले रंग के इस लहंगे में एक्ट्रेस ने सबका दिल जीता। इस लुक के साथ ब्रॉज आई मेकअप, न्यूड मेकअप के साथ रेड कलर की न्यूड लिपस्टिक कैरी की। 
विज्ञापन

11 of 11
शैलेश लोढा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढा भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। वह अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें