फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: 'कांतारा' पर बढ़ा विवाद और रिलीज से पहले थैंक गॉड में तीन बदलाव, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 23 Oct 2022 10:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कांतारा, दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कोई न कोई हलचल होती ही रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। इस हफ्ते कई फिल्मों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। भेड़िया और दृश्यम का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। तो वहीं, थैंक गॉड में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में..
विज्ञापन

2 of 11
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है लेकिन रिलीज से पहले फिल्म पर खूब बवाल भी हो रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन 'चित्रगुप्त' के किरदार में दिखाई देंगे और उनका लुक मॉर्डन होगा। फिल्म की यही चीज एक समुदाय को पसंद नहीं आई, जिस वजह से फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। हालांकि, इस विवाद से बचने के लिए अब मेकर्स ने रिलीज से महज तीन दिन पहले फिल्म में कई बड़े बदलाव किए हैं। 

Thank God: रिलीज से महज तीन दिन पहले 'थैंक गॉड' में हुए बड़े बदलाव, अजय देवगन के किरदार से भी हुई छेड़छाड़
विज्ञापन

3 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी 22 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी जैकलीन फर्नांडीज वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचीं थीं। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ के ठगी मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन सह आरोपी हैं। 

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ी, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया फैसला

4 of 11
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म 'कांतारा' न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 16 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यूं तो पूरी दुनिया में फिल्म के कलेक्शन की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब फिल्म में दिखाई गई एक मान्यता पर बहस चालू हो गई है। इस मतभेद की वजह से लोगों ने कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। 
 

आखिर फिल्म 'कांतारा' पर क्यों छिड़ा विवाद, क्या है 'भूत कोला' की परंपरा? जानें यहां

विज्ञापन

5 of 11
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रितेश देशमुख महाराष्ट्र के लातूर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में खेती के लिए 2.55 लाख वर्ग मीटर के भूखंड के आवंटन को लेकर विवादों में आ गए हैं। ये जमीन उनकी कंपनी देश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के गठन के तीन हफ्ते के अंदर साथ ही आवंटन के लिए एक आवेदन किए जाने के मात्र दस दिनों के अंदर ही दे दी गई थी। जिसको लेकर भाजपा नेता प्रदीप मोरे का आरोप है कि ये सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। 

Riteish-Genelia Deshmukh: सवालों के घेरे में रितेश-जेनेलिया, भूमि आवंटन से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

6 of 11
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आयुष्मान एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं और हर किरदार में ढल जाते हैं। 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान पूजा बन लड़कों से बात करते नजर आए थे। वहीं, अब फिल्म के सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Dream Girl 2: अब अगले साल ईद पर नहीं आएगी ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, आयुष्मान की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
विज्ञापन

7 of 11
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दृश्यम 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में वापस आ गए हैं। बता दें कि इस बार सलगांवकर परिवार से पंगा लेने के लिए तब्बू के साथ अक्षय खन्ना की एंट्री होने वाली है। 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर में सात साल बाद सालगांवकर फिर से अपने अतीत से रूबरू होते दिख रहा है। 

Drishyam 2 Trailer: सात साल बाद अतीत से रूबरू होगा सालगांवकर परिवार, अजय-अक्षय खन्ना की जंग में होगी किसकी जीत

8 of 11
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले की जांच जारी है। इंदौर पुलिस ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अभिनेत्री ने अपने सुसाइड नोट में पड़ोसी दंपती पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि राहुल और दिशा उन्हें बीते ढाई साल से मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वैशाली को परेशान करने के लिए उसकी शादी तक नहीं होने दे रहे थे।

Vaishali Thakkar: एनआरआई से शादी कर विदेश जाने वाली थीं वैशाली ठक्कर, फिर ऐसा क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या

9 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पाः द रूल'  का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस की इस बेताबी को देखते हुए मेकर्स  ने फिल्म के सेट से पुष्पा 2 की पहली झलक साझा की है। फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सेट की फोटो शेयर करते हुए बताया गया है कि शूटिंग तेजी से चल रही है। 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, सामने आई फिल्म के सेट से पहली झलक

10 of 11
वैशाली ठक्कर-मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या ने सबको हैरान कर दिया है। उनके चाहने वालों से लेकर फिल्म और टीवी जगत के तमाम सितारे एक्ट्रेस के यूं दुनिया छोड़कर जाने से दुखी हैं। हाल ही में 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने भी वैशाली की आत्महत्या पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने टीवी जगत में बढ़ रही आत्महत्याओं की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि स्टार्स के आत्महत्या करने के बाद हर कोई हैरानी जताकर और श्रद्धांजलि देकर अपने काम में जुट जाता है। आखिर कोई इस पर रोक लगाने के लिए कुछ करता क्यों नहीं?

इंडस्ट्री में हो रहीं आत्महत्याओं पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, बोले- 'स्टार्स के लिए एक संस्था बननी

विज्ञापन

11 of 11
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। इसके ट्रेलर में वरुण धवन का बेहद ही खौफनाक अंदाज देखने को मिला है। वहीं कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि काफी दमदार था, जिसके बाद फैंस इसके ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। टीजर और पोस्टर को मिली दमदार सफलता के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

Bhediya Trailer: जंगल में कांड करते दिखेंगे वरुण धवन, 'भेड़िया' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें