हिंदी के शानदार कवि और गीतकार आनंद बख्शी का दुनिया में आगमन 21 जुलाई यानी सावन के महीने में हुआ और, उन्होंने 'आज मौसम बड़ा बेईमान है' जैसे गीत भी लिखे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए हर स्वाद के गीत लिखे। खुशी हो, गम हो, जुदाई हो, वफा हो या बेवफाई हो, आनंद में हर भावना को अपने शब्दों से बयां करने का जादू था। जादूगर की एक खासियत यह भी होती है कि वह चुटकियों में दोस्त भी बना लेता है। हालांकि आनंद बख्शी के जो दोस्त हुआ करते थे, वह उनके दोस्त से ज्यादा प्रशंसक होते थे। आनंद बख्शी की याद में उनके करीबियों के कुछ कथन उनके जन्मदिन पर खास आपके लिए हमने संकलित किए हैं।