फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसी है टीवी शो CID के स्टार कास्ट की रियल फैमिली, दरवाजा तोड़ने वाले 'दया' तो 'सिंघम' में नजर आ चुके हैं

Tue, 21 Jul 2020 07:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीआईडी - फोटो : ट्विटर
साल 1998 में शुरू हुआ क्राइम फिक्शन शो सीआईडी घर-घर में पॉपुलर है। इसके किरदारों को भी लोग अच्छे से पहचानते हैं। हालांकि समय के साथ- साथ इसके कुछ किरदार भी बदलते रहे हैं। लेकिन आज हम आपको CID के अहम किरदारों से मिलाने जा रहे हैं। लोग सालों से इन्हें देखते आ रहे हैं लेकिन कभी इनके परिवार के बारे में जानने का मौका नहीं मिला। तो आइए जानते हैं इनके परिवार के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
शिवाजी साटम - फोटो : file photo
शिवाजी साटम इस शो के मुख्य किरदारों में से एक हैं। शो में वह एसीपी प्रद्यूमन का किरदार करते हैं। बता दें कि वह पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर की नौकरी करते थे। इस शो के साथ- साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। शिवाजी का एक बेटा भी है।
विज्ञापन

3 of 6
दयानंद शेट्टी

शो में दरवाजा तोड़ने से मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी का शो में नाम भी दया ही है। दया कर्नाटक के मैसूर शहर से हैं और मुंबई में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते हैं। दया को फिल्म सिंघम में भी देखा गया था। इसके अलावा वह कई अन्य धारावाहिक जैसे गुटुर गु, कुसुम, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी आदि में भी काम कर चुके हैं।

4 of 6
Aditya cid family - फोटो : ट्विटर
शो में रफ एंड टफ सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव फिल्म सत्या पांच, सुपर 30 और गुलाल के जरिये भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी एक्टिंग बहुत दमदार है। आज (21 जुलाई) आदित्य का जन्मदिन भी है। अभिषेक की पत्नी का नाम मानसी है।
विज्ञापन

5 of 6
दिनेश - फोटो : ट्विटर
इस क्राइम शो में दिनेश केस स्टडी के साथ- साथ कॉमेडी करते भी दिखाई देते हैं। वह एक राइटर भी हैं। वह शो में एक अस्टिस्टेंट इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार करते हैं। उन्हें सरफरोश और मेला जैसी फिल्मों में भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा मूसले - फोटो : ट्विटर

श्रद्धा मूसले साल 2007 से शो सीआईडी में काम कर रही हैं। वह शो में डॉक्टर तारिका का किरदार निभाती हैं। साथ ही वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो पोरस में भी महानन्दिनी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि श्रद्धा मॉडल भी रह चुकीं हैं। वह अहमदाबाद की रहने वाली हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें