अभिनेत्री एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ समय से खबर आ रही थी कि एमी 'गॉसिप गर्ल' फेम अभिनेता एड वेस्टविक के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन एमी की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया था। वहीं, अब एमी ने एड वेस्टविक के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।