विजय थलपति की फिल्म वारिसु
- फोटो : social media
वरिसु
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना स्टारर 'वरिसु' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से कायम है। पोंगल के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है, उसी का नतीजा है कि 'वारिसु' को देखने 29वें दिन भी दर्शक पहुंच रहे हैं। हालांकि, अब इसका कारोबार लाखों में हो रहा है। 29 दिन में फिल्म ने 175.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने 42 लाख रुपये का बिजनेस किया है।