फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वायरल हुए वीडियो पर बना अमृता राव का मीम, अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 18 Jun 2021 10:16 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमृता राव-क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक की बजाय पानी पीने की सलाह लोगों को दिया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ हो रहा है। ऐसे में उनपर कई वायरल मीम भी बने हैं। यह वायरल मीम अमृता राव की फिल्म विवाह का है। इस फिल्म के एक सीन में अमृता शाहिद के लिए पानी लेकर आती हैं और कहती हैं 'जल लीजिए, आप थक गए होंगे'। इसपर अमृता राव ने अब प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया यूजर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक्शन और अमृता राव के डायलॉग को मिलाकर यह मीम बनाया है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अमृता राव ने फोटो शेयर कर लिखा है, 'आप क्या कह रहे हैं?' इसके साथ उन्होंने पानी पीने और हंसने वाली इमोजी शेयर की है। उनकी इस पोस्ट को अब तक 15000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है। 

विज्ञापन

2 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनिशप में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अपने सामने से दो कोका-कोला की बोतलों को हटा दिया। इसके बाद इस दिग्गज कंपनी को चार अरब डॉलर (लगभग 30 हजार करोड़) का झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गई।



 
विज्ञापन

3 of 5
अमृता राव
इससे पहले भी शाहिद और अमृता के इस सीन को लेकर खूब मीम बन चुके हैं। ऐसे में इन मीम्स पर अमृता राव ने नया तड़का लगाया, जिसके बाद से उनका वीडियो भी वायरल होने लगा है। ऐसे में अमृता पहले गिलास से जल  देती नजर आती हैं फिर रुकती हैं और बालटी से पानी उड़ेल देती हैं। 
 

4 of 5
अमृता राव - फोटो : instagram/amrita_rao_insta
अमृता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो शादी और प्रेग्नेंसी के बाद अमृता अब अपने प्रफेशनल लाइफ पर फोकस करना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐड की शूट किया है। कोरोना काल में उन्होंने अपने शूटिंग एक्स्पीरियंस को फैंस संग साझा भी किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे चर्चित और लोकप्रिय फुटबॉलर है। वह सोशल मीडिया पर भी फेमस है। उनकी फैन फॉलोइंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। उनके नाम पर कई विश्व रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा वह एक फिटनेस फ्रीक भी है। वह लोगों से फिट रहने की अपील भी करते है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें