फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः जानें क्या काम करती हैं बॉलीवुड के खलनायकों की बेटियां, एक तो है सुपरहिट हीरोइन

Thu, 15 Apr 2021 12:43 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमरीश पुरी, नम्रता पुरी, अमजद खान, अहलम खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की फिल्मों में भले ही जीत का सेहरा हीरो के सिर बंधता हो, लेकिन खलनायक के बिना हीरो की जीत भी मायने नहीं रखती। हिंदी सिनेमा ने खलनायकों के ऐसे ऐसे रुप दर्शकों को दिखाए हैं जिन्हे देखकर असल जिंदगी में लोग उनसे डरने लगते थे। बड़े पर्दे पर खलनायक का किरदार निभाने वाले ये अभिनेता बेहद प्रतिभावान रहे हैं। इन अभिनेताओं ने कई बार सकारात्मक किरदार भी निभाए लेकिन एक खलनायक के रुप में इन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। हालांकि आज हम आपको सिर्फ इन खलनायकों के बारे नहीं बताएंगे बल्कि आपको बताते हैं क्या करती हैं इन खलनायिकों की बेटियां।
विज्ञापन

2 of 7
Shakti Kapoor Reacts to Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media
शक्ति कपूर-ऋद्धा कपूर

शक्ति कपूर बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर विलेन रहे। उन्होंने पर्दे पर सहायक भूमिका और कॉमेडी रोल भी निभाए।उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रद्धा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके अंदर अपने पिता जैसी ही काबिलियत हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कुलभूषण खरबंदा,श्रुति खरबंदा - फोटो : Instagram
कुलभूषण खरबंदा-श्रुति खरबंदा

पर्दे पर कुलभूषण खरबंदा ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए लेकिन फिल्म शान में निभाया उनका किरदार आज भी प्रचलित है। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की इस हिट फिल्म में उन्होंने शकाल नाम के खलनायक का किरदार निभाया था। दूसरी तरफ उनकी बेटी श्रुति खरबंदा फिल्मों से दूर रहती हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

4 of 7
अमरीश पुरी, नम्रता पुरी - फोटो : Instagram
अमरीश पुरी-नम्रता पुरी

बॉलीवुड के खलनायकों की बात हो तो अमरीश पुरी का नाम आना लाजिमी है। अमरीश पुरी भले ही आज हमारे बीच मौजूद ना हो लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने बॉलीवुड में एक खलनायक के तौर पर अलग पहचान बनाई थी। बात करें उनकी बेटी नम्रता पुरी की तो उन्होंने अपने पिता के तरह फिल्मों में करियर नहीं बनाया बल्कि वो एक फैशन डिजाइनर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अमजद खान, अहलम खान - फोटो : Instagram
अमजद खान- अहलम खान

अमजद खान का नाम लेते ही आंखों के सामने जो तस्वीर बनती है वो तस्वीर होती है गब्बर की। फिल्म शोले में गब्बर नाम के खलनायक का किरदार निभाकर अमजद खान ने दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था। उनकी बेटी अहलम खान भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं हालांकि वो थिएटर ज्यादा पसंद करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रंजीत, दिव्यांका - फोटो : सोशल मीडिया
रंजीत-दिव्यांका बेदी

रंजीत को फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती थी। वो तो अपनी आंखों से ही कमाल का अभिनय किया करते थे। रंजीत ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार खलनायक का किरदार निभाया है। हालांकि उनकी बेटी दिव्यांका ने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया बल्कि वो एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। दिव्यांका अपने पिता के काफी करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओम शिवपुरी, रितु शिवपुरी - फोटो : Instagram
ओम शिवपुरी-रितु शिवपुरी

ओम पुरी ने 70-80 के दशक की कई हिट फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया था। अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खौफ तो पैदा किया ही साथ ही आलोचकों की तारीफ भी जीती थी। उनकी बेटी रितु शिवपुरी ने भी फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि वो बड़े पर्दे पर काफी समय से नजर नहीं आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें