फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में ये किरदार निभाकर छा गए अमरीश पुरी, पाकिस्तानी नेता बन खूब बटोरी थी वाहवाही

Sat, 11 Jan 2020 12:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदार की बात करें तो जेहन जो नाम सबसे पहले आता है वो हैं अभिनेता अमरीश पुरी। अमरीश पुरी ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। 12 जनवरी 2005 को 73 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई थी। तो चलिए अमरीश पुरी की पुण्यतिथि पर देखते हैं उनके दमदार किरदारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
amrish puri - फोटो : file photo
सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी जंग' में अमरीश पुरी ने एडवोकेट जीडी ठकराल का किरदार निभाया। फिल्म में अमरीश पुरी का किरदार सबसे उम्दा किरदारों में से एक है। इस फिल्म में अमरीश पुरी के साथ-साथ अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, नूतन, जावेद जाफरी और परीक्षित साहनी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
amrish puri - फोटो : social media
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिदेव' में सनी देओल, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, नसीरूद्दीन शाह, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमरीश पुरी एक बार फिर खतरनाक विलेन के रूप में नजर आए। उनके किरदार का नाम भुजंग भैरो सिंह था। फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया।

4 of 7
amrish puri - फोटो : file photo
फिल्म 'दामिनी' (1993) में अमरीश पुरी ने वकील इंद्रजीत चड्ढा का महत्वपूर्ण किरदार निभाया। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि और परेश रावल हैं। महिलाओं के प्रति अत्याचार पर बनी ये फिल्म आज भी बेहतरीन महिला प्रधान फिल्म मानी जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
amrish puri
1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करन अर्जुन' में अमरीश पुरी का किरदार भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में वो ठाकुर दुर्जन सिंह बने थे। अपने दमदार आवाज और व्यक्तित्व से अमरीश पुरी एक बार फिर पर्दे पर छा गए। 'करन अर्जुन' में हिंदी सिनेमा के दो खान शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आए। फिल्म साल की बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
amrish puri - फोटो : file
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अमरीश पुरी ने एक सख्त पिता चौधरी बलदेव सिंह उर्फ बाबूजी की भूमिका निभाई। फिल्म में वो काजोल के पिता होते हैं। इसमें शाहरुख खान, फरीदा जलाल और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमरीश पुरी का डायलॉग, 'जा सिमरन जा... जी ले अपनी जिंदगी'  आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunny deol, amrish puri - फोटो : social media
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में अमरीश पुरी ने एक पाकिस्तानी नेता अशरफ अली का किरदार निभाया। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। अमरीश पुरी अमीषा पटेल के पिता होते हैं और उनका किरदार नकारात्मक होता है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म के कई डायलॉग आज भी लोगों के जेहन में हैं।

फैन ने रणवीर सिंह के लिए किया ऐसा काम, देखकर अभिनेता ने यूं दिया रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें