फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस ने निरहुआ से कह दिया 'I LOVE U', शेयर किया प्यारा वीडियो

Sun, 02 Feb 2020 12:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निरहुआ और आम्रपाली - फोटो : instagram
भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सभी फैंस को बेहद पंसद है। आज निरहुआ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आम्रपाली ने प्यार भरा वीडियो शेयर किया गया है। और निरहुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए I Love U तक कह दिया। जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निरहुआ और आम्रपाली - फोटो : instagram
यह वीडियो बेहद खास है। वीडियो में सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनियां...पग पग लिए जाऊं तोहरी बलइयां'। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की कई रोमांटिक तस्वीरें हैं। साथ ही वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा है- मेरे सबसे खास लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भागवान तुम्हारी कामनाएं पूरी करें। Love You।
 
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों का यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप दोनों पत्नी पत्नी हैं क्या। आपको बता दें आम्रपाली और निरहुआ इतनी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं कि फैंस दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर की भी खबरें हैं। 
 

4 of 5
निरहुआ और अम्रपाली

आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं। वहीं दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nirahua
2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। इसके अलावा भी निरहुआ शोज से काफी कमाई करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें