फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा से मनोज तिवारी को 'आउट' करने वाले निरहुआ की पांच दमदार फिल्में, जीते दर्जनों खिताब

Sun, 02 Feb 2020 11:49 AM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता और गायक मनोज तिवारी को अपनी जगह से हिलाने वाले सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ अब भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बिरहा परिवार से ताल्लुक रखने वाले निरहुआ ने फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से अपने करियर की शुरुआत की। अपनी दमदार डायलॉगबाजी और अभिनय के दम पर उन्होंने तीन अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड और उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान 'यश भारती सम्मान अवॉर्ड' जीता। निरहुआ के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी कुछ कुछ दमदार फिल्मों के बारे में बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ रिक्शावाला (2008)
मुख्य अभिनेता के रूप में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म को भोजपुरी सिनेप्रेमियों का भरपूर प्यार मिला और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसी फिल्म से दिनेश इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना नाम बदलकर फिल्म वाला नाम निरहुआ ही रख लिया और उनके चाहने वाले उन्हें इसी नाम से जानने लगे। इस फिल्म में निरहुआ के साथ पाखी हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ हिंदुस्तानी (2014)
इस फिल्म ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर निरहुआ की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर 100 मिलियन से ज्यादा दर्शक जुटाए। सतीश चंद जैन के निर्देशन में बनी यह एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक छत्तीगड़िया फिल्म 'लैला टिप टॉप, छलिया अंगूठा छाप' का रीमेक है। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद भोजपुरी सिनेमा में इसने एक सफल फ्रेंचाइजी का रूप ले लिया, जिसकी कड़ी में निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3 फिल्म भी सुपरहिट रहीं। 

4 of 6
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
पटना से पाकिस्तान (2015)
इस फिल्म में निरहुआ एक साधारण आदमी की भूमिका में हैं, जो एक आतंकी हमले में अपने पूरे परिवार को खो देता है। वह सरकार से दोषी को खोजकर सजा देने की गुहार लगाता है लेकिन सरकार अपने हाथ खड़े कर देती है। जब कुछ नहीं सूझता तो खुद कबीर के किरदार में निरहुआ अपने शहर पटना से पाकिस्तान जाने का फैसला करता है और आतंकियों से लड़ता है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड भी मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
बम बम बोल रहा है काशी (2016)
दिनेश लाल यादव की इस फिल्म को हिंदी सिनेमा से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत निर्मित किया है। इसी फिल्म से प्रियंका ने फिल्मों के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी शुरू की थी। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और अंतरा बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
शेर-ए-हिंदुस्तान (2019)
दिनेश लाल यादव के दमदार संवादों जैसे ‘ऐसे सिस्टम को उखाड़ कर फेंक दीजिए सर जिसने हम जैसे शेरों को पिंजड़े में कैद करके रखा है’ से सजी इस फिल्म में निरहुआ ने एक तेज तर्रार कमांडो अफसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में निरहुआ को भारत सरकार एक स्पेशल मिशन पर नेपाल भेजती है, जहां वह आतंकवादियों से भारतीय विदेशमंत्री की रक्षा करते हैं। इस फिल्म दिनेश के साथ नेपाली अभिनेत्री नीता धुंगना मुख्य भूमिका में हैं।

कुणाल कामरा को एयरलाइंस में बैन करने पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- 'मैं उसे पसंद नहीं करती लेकिन...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें