फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया बैन होने की खबर से डर गईं हैं आम्रपाली दुबे, इंस्टाग्राम पर साझा की 'आखिरी पोस्ट'

Wed, 26 May 2021 04:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने स्टाइल और डांस के लिए खूब मशहूर हैं। आम्रपाली ने अबतक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच खबर है कि केंद्र सरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन कर सकती है। ऐसे में आम्रपाली दुबे को भी इसका डर सता रहा है। जिसके चलते उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आम्रपाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौकाने  वाला पोस्ट साझा किया है। आम्रपाली ने अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अगर इंस्टाग्राम जाने वाला है, तो मैं चाहती हूं कि यह एक शानदार तस्वीर के साथ जाए (क्योंकि मैं किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हूं) ,मैं अपने फैंस से बात करने से रह जाऊंगी़। चलिए तब तक यूट्यूब पर जुड़ें जब तक हमें कोई दूसरा रास्ता नहीं मिल जाता #AamrapaliDubeyOfficial मेरा YouTube चैनल है कृपया सब्सक्राइब करें। 
विज्ञापन

2 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/aamrapali1101
आम्रपाली के इस पोस्ट के बाद फैंस को लग रहा है कि वो इंस्टाग्राम पर से ब्रेक ले रही हैं। अब ऐसे में उनसे बात करने के लिए फैंस को यूट्यूब का सहारा लेना होगा। मालूम हो कि  आम्रपाली के नाम का यूपी-बिहार में जमकर बोल-बाला है और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों की तादाद में है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram
आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं। 

4 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म आशिकी को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में आम्रपाली के अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आएंगे। दोनों स्टार्स ने उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में आशिकी की शूटिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram
बता दें कि आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में जिस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी वो निरहुआ के साथ ही थी। आम्रपाली ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से दोनों ने धमाल मचा दिया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ में की। डायरेक्टर्स भी दोनों को साथ में अपनी फिल्म में साइन करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें