आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट और शानदार जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। बात करें आम्रपाली दुबे की तो वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से संबंध रखती हैं। उन्होंने यूपी के भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया में आने का फैसला किया।