फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव्स में काजल अग्रवाल ने पति को बना दिया फोटोग्राफर, हनीमून पर इस तरह कर रहे हैं मस्ती

Wed, 11 Nov 2020 05:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने 30 अक्तूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है। शादी के बाद इन दिनों काजल अपना हनीमून मनाने मालदीव गईं हुईं हैं। दोनों वहां से अपनी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। मालदीव में पति के साथ रोमांटिक पल शेयर कर रहीं काजल अपने ग्लैमरस अवतार की तस्वीरें भी खुद इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल और गौतम शादी के करीब एक हफ्ते बाद हनीमून के लिए निकले थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। हनीमून के दौरान काजल के पति गौतम उनके फोटोग्राफर बने हुए हैं और अभिनेत्री की खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
हाल ही में काजल ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वो समंदर किनारे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने पति गौतम किचलू को क्रेडिट दिया है। तस्वीरों में समंदर की खूबसूरती को बड़े ही अच्छे से दिखाया गया है। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि गौतम काफी अच्छे फोटोग्राफर हैं।
 

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram
इसके अलावा एक तस्वीर में काजल गौतम के साथ भी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। बता दें कि काजल और गौतम की शादी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों के फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
गौरतलब है कि काजल और गौतम ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया है। दोनों ने ये बात सभी से छुपाकर रखी थी और अचानक से सीधे शादी की तारीख का खुलासा किया। उनके फैंस भी इससे हैरान रह गए थे। गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं। इन दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल से हुई थी। इस रॉयल वेडिंग की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं।

पढ़ें: करीना कपूर ने साझा की बिना मेकअप की तस्वीर, चेहरे पर साफ नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें