फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से अलग पहचान बनाना चाहता था अमजद खान का छोटा बेटा, कर गया ये कारनामा

Wed, 26 Jul 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
सीमाब खान
उसके पिता काफी बड़े स्टार थे, फिल्मी परदे के ऐसे विलेन थे जिससे सभी थर-थर कांपते थे, लेकिन किसे पता था कि एक दिन अचानक ही वो यूं ही चल बसेंगे। यहां बात हो रही है बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमजद खान और उनके बेटे सीमाब खान की।
विज्ञापन

2 of 6
शादाब खान
अमजद के बड़े बेटे शादाब खान के बारे में तो सभी जानते हैं। कुछ वक्त पहले हमने बताया भी था कि वो आजकल कहां हैं और क्या कर रहे हैं, लेकिन शायद लोग अमजद खान के छोटे बेटे सीमाब खान के बारे में नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
अपने बच्चों के साथ अमजद खान
दोनों ही बच्चों को पिता से एक्टिंग विरासत में मिली, लेकिन उन्हें हमेशा ही अमजद खान के बेटों के रूप में ही जाना गया। हालांकि शादाब और सीमाब ने अपनी अलग ही पहचान बनाने की कोशिश की। आज जहां शादाब खान एक्टिंग छोड़ लेखक बन गए हैं, तो सीमाब खान की भी अपनी एक अलग पहचान है।

4 of 6
सीमाब खान - फोटो : google search
सीमाब खान एक क्रिकेटर हैं जो कंगा क्रिकेट लीग ( मुंबई में क्रिकेट के लिए होने वाली लीग) के लिए खेलते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सीमाब खान ने फिल्मी दुनिया में अपने कदम जमाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

5 of 6
सीमाब खान
उन्होंने 'हिम्मतवाला' और 'हाउसफुल 2' में साजिद खान को असिस्ट किया, लेकिन उनका मन नहीं लगा। सीमाब पर ये चीज हावी थी कि लोग अभी भी उन्हें उनके पिता के नाम से ही जानते हैं। वो अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए बेचैन थे। शायद इसीलिए सीमाब खान ने अपने लिए क्रिकेट चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीमाब खान
सीमाब खान का सपना है कि वो एक दिन मुंबई के लिए खेलें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें