फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश का सिर्फ एक शब्द जानती है सनी लियोन की बेटी, जानें निशा के बारे में दिलचस्प बातें

Wed, 26 Jul 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
सनी लियोन
कुछ दिनों पहले ही सनी लियोन मां बनी हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने लातूर की एक बच्ची को गोद ले लिया है। सनी ने अचानक बच्ची को गोद लेकर सभी को चौंका दिया। ये खबर आग की तरह फैली।
विज्ञापन

2 of 7
सनी लियोन
सनी के फैंस बच्ची के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। सनी ने अपनी बेटी का नाम निशा कौर वेबर रखा है। निशा अभी 21 महीने यानी ढाई साल की है। निशा की अब तक कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सनी लियोन
सनी और डेनियल ने दो साल पहले ही बच्चा गोद लेने का फैसला किया था। लेकिन बहुत सारे पेपर वर्क के चलते इसमें देरी होती गई। डेनियल ने एक इंटव्यू में कहा था, 'हमारे लिए ये सफर 9 महीने का नहीं बल्कि दो साल का था।'

4 of 7
सनी लियोन
दो साल पहले ही डेनियल और सनी ने भारत सरकार और CARA (केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण) को बच्चा गोद लेने के लिए अप्लाई किया था। अब निशा उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन

5 of 7
सनी लियोन
निशा को गोद लेने के बाद सबसे बड़ी समस्या उससे बात करने की आई। क्योंकि निशा को इंग्लिश नहीं आती वो सिर्फ मराठी बोलती है। वो सनी और डेनियल की बातें समझ नहीं पाती। अभी उसने पहला इंग्लिश शब्द सीखा है 'Bye Bye'।
विज्ञापन

6 of 7
सनी लियोन
जब सनी ओर डेनियल निशा को लातूर से मुंबई ला रहे थे तो उन्हें 8 घंटे का समय लगा। इस दौरान निशा पूरे रास्ते हंसती और खेलती रही। मां बनने के बाद सनी ने कहा, 'मेरे और डेनियल के लिए ये सब कुछ नया था। जब हमने निशा की फोटो देखी तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunny leone
निशा अभी अंडरवेट है। उसका वजन काफी कम है। उसे सही देखभाल की जरूरत है। फिलहाल सनी और डेनियल निशा को हेल्दी बनाने में बिजी हैं। साथ ही सनी अपने कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। हाल ही में फिल्म 'बादशाहो' से सनी का आइटम सॉन्ग रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें