बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों की कहानी एक ही नियम पर चलती है। एक हीरो होगा, जो हीरोइन से प्यार करता होगा और विलेन हीरोइन को परेशान करेगा। जब तक हीरो से उसकी पिटाई नहीं होगी, तब तक दर्शकों को कहानी में मजा नहीं आता। खूंखार खलनायकों का यह दौर पुराने जमाने से चलता आ रहा है। इस इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार आए हैं, जिन्होंने खलनायक की भूमिका से दर्शकों की तारीफें बटोरी है। उनके जाने के बाद आज भी उनकी फिल्मों ने उन्हें अमर किया हुआ है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।