फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चाय ना मिलने की वजह से अमजद खान ने कर दी थी ये हरकत

Thu, 27 Jul 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
अमजद खान
हिंदी सिनेमा का गब्बर नाम का किरदार तो सभी को याद होगा और होगा भी क्यों नहीं आखिर एक्टर अमजद खान ने इसे इतने बेहतरीन ढंग से जो निभाया था। इस किरदार के जरिए उन्होंने फिल्मी पर्दे के विलेन को जो नया रूप दिया वो आज के विलेनों में देखने को नहीं मिलता। तभी तो लोग इतने सालों बाद भी गब्बर के किरदार याद रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
amjad khan
अमजद खान ने उस किरदार को इतनी तल्लीनता के साथ निभाया कि लोग उनके असली नाम को भुलाकर उन्हें गब्बर के नाम से ही जानने लगे, लेकिन शायद आप नहीं जानते कि अमजद इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे क्योंकि जावेद अख्तर, जिन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी थी, उन्हें अमजद खान की आवाज गब्बर के किरदार के हिसाब से दमदार नहीं लगी। गब्बर के किरदार के लिए वो डैनी को लेना चाहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अमजद खान को इस किरदार के लिए चुना गया और फिर जो इतिहास रचा गया वो आपके सामने है।    
विज्ञापन

3 of 6
अमजद खान
अमजद खान की जिंदगी भी काफी रोचक रही। उनकी कुछ ऐसी आदतें थी, ऐसे किस्से थे जो उनके दोस्तों और शूट्स पर काफी मशहूर थे। उनको चाय का बेहद शौक था और रोजाना वो तीस कप चाय तक पी जाते थे और जब उन्हें चाय नहीं मिल पाती थी तो उनके लिए काम करना काफी मुश्किल हो जाता है।

4 of 6
अमजद खान
कुछ ऐसा ही किस्सा हुआ था पृथ्वी थियेटर में जब वो एक प्ले की रिहर्सल कर रहे थे। उस दौरान उन्हें चाय नहीं मिली जिससे वो परेशान हो गए। सेट पर जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया कि दूध खत्म हो गया है। बस फिर क्या था अपनी चाय की तलब मिटाने के लिए उन्होंने अगले दिन सेट पर एक नहीं बल्कि दो भैंसे लाकर बांध दीं और चाय वाले को हिदायत दी कि चाय बनती रहनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
अमजद खान
चाय की जितनी लत अमजद खान को थी शायद ही किसी और को रही हो। लेकिन दोस्ती के मामले में भी अमजद खान किसी से पीछे नहीं थे। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया जो सुपरहिट रहीं। दिलचस्प बात तो ये है कि जितनी फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया उनमें से अधिकतर में अमिताभ हीरो रहे तो अमजद विलेन के किरदार में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमजद खान
हर किरदार को अमजद ने यादगार बना दिया, लेकिन एक विलेन के रूप को उन्होंने जो पहचान दी वो अमिट है और आज तक कोई उसे धूमिल नहीं कर पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें