फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने इस खास अंदाज में किया पत्नी जया बच्चन को विश, देखते ही कह उठेंगे वाह

Tue, 10 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का आज जन्मदिन है। 9 अप्रैल 1948 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मीं जया ने 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन से 1973 में शादी की। इस स्टार कपल की दो संतानें हैं। जहां बेटे अभिषेक बच्चन फिल्मों के जाने-पहचाने चेहरे हैं तो बेटी श्वेता नंदा फिल्मी चमक से दूर ही रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अपनी बैटरहॉफ के बर्थडे के मौके पर अमिताभ ने खास अंदाज में जया को विश किया। अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके दोनों बच्चे अभिषेक-श्वेता अपनी मां को जोर से प्यार भरा हग कर रहे हैं। तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा, 'अाधी रात को फोन कॉल और शुभकामनाओं से हम सब बेहद उत्साहित हैं। 70वें साल में प्रवेश के लिए खूब मुबारकबाद'।
विज्ञापन

3 of 4
इस दिन को जया के नाम समर्पित करते हुए अमिताभ आगे लिखते हैं, 'वह बीवी भी हैं और मां भी....वह हर दम-हर समय आगे बढ़ती हैं। विशेष दिन का आभार, आज सभी के साथ समय बिताना।
विज्ञापन

4 of 4
वैसे अभी तक बेटे अभिषेक बच्चन की ओर से उनकी मां के लिए किया कोई भी बर्थडेे पोस्ट नजर नहीं आया है। पिछले साल अभिषेक ने बेहद प्यारे अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें