फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद हटवाने के लिए कराई लेजर सर्जरी, सोमवार को अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

Sun, 28 Feb 2021 10:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि बिग बी सोमवार को घर पहुंच जाएंगे। खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के एक दोस्त ने बताया, 'उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए यह छोटा सा लेजर ऑपरेशन था। बिग बी ऑपरेशन थिएटर में गए और बाहर आ गए। 24 घंटे तक वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और सोमवार को घर वापस आ जाएंगे।'
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
 अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए ये जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और अब उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। 78 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘मेडिकल कंडिशन... सर्जरी... मैं लिख नहीं सकता, एबी।‘ अमिताभ ने इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग - फोटो : अमिताभ ब्लॉग
अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके प्रशंसकों का परेशान हो गए थे। बिग बी सोशल मीडिया के जरिए अपनी छोटी सी छोटी बात भी साझा करते रहते हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर लिखा- 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे'

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
बीते 15 फरवरी को अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 52 साल हो गए। 15 फरवरी साल 1969 में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। महानायक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे, मे-डे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मे डे' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी की भी अहम भूमिका है। उनकी पिछली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' थी, जो 12 जून 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'बटरफ्लाई' भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें