फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का Twitter अकाउंट हैक, हैकर्स ने लगाई इमरान खान की तस्वीर, लिखा- Love Pakistan

Wed, 12 Jun 2019 07:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल सोमवार को हैक हो गया। हैकर्स ने उनके ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदलकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी। इसके साथ ही हैकर्स ने बायो भी बदल दिया और उसमें लव पाकिस्तान लिख दिया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि किसने बिग बी के ट्विटर हैंडल को हैक किया है लेकिन इसके पीछे पाकिस्तान समर्थित हैकर्स का हाथ हो सकता है। साइबर सेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट को किसने और कहां से हैक किया था।

विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने लिखा- ये पूरी दूनिया के लिए एक जरूरी संदेश है। हम टर्किश फुटबॉलर के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के रवैया की निंदा करते हैं। हम प्यार से बात करते हैं, लेकिन हम बड़ी सी छड़ी रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : self
हैकर ने आगे लिखा- हम बता दें कि एक बड़ा साइबर अटैक होने वाला है। इसके बाद हैकर ने अपना लोगो शेयर किया है। हैकर ने अमिताभ बच्चन का बायो भी बदल दिया है। हैकर ने लिखा- एक्टर, खैर कुछ लोग अभी भी ऐसा कहते हैं। पाकिस्तान को प्यार।

4 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस के चीफ पीआरओ ने ट्वीट कर बताया कि हमें अमिताभ बच्चन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक किए जाने की खबर मिली है। हम इस साइबर अटैक की जांच कर रहे हैं और उनका अकाउंट फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। हैकरों द्वारा किए गए सभी ट्वीट भी उनके अकाउंट से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर ट्विटर के जरिए अपने विचार लोगों के साथ साझा करते हैं। ट्विटर पर उनके 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साल 2015 में अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट को हैक किया जा चुका है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था- 'मेरा ट्विटर हैंडल हैक हो गया, सेक्स साइट्स को प्लांट किया गया। जिसने भी ये किया है मैं उससे कहना चाहता हूं कि किसी और इंसान पर ट्राई करो, मुझे इन सबकी जरूरत नहीं है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
abhishek bachchan - फोटो : Twitter
बता दें कि अमिताभ बच्चन से पहले उनके बेटे अभिषेक बच्चन का अकाउंट दो बार हैक हो चुका है। हैकर्स ने तब अभिषेक के अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिल रहे हैं और पीछे से अभिषेक अमिताभ को घूर रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, आई लव यू कैटरीना कैफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें