फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो कलाकार जिनका राजकुमार ने उड़ाया था मजाक, अमिताभ भी नहीं बच पाए थे

Mon, 19 Apr 2021 01:29 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ, राजकुमार, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजकुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही उनकी बेबाकी भी इंड्स्ट्री में काफी मशहूर थी।राजकुमार मन में बातें रखना नहीं जानते थे। उनके दिल में किसी के लिए बैर हो ना हो मुंह पर वो मन में चल रही बात कह दिया था करते थे। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे अक्खड़, मुंहफट और बेबाक सितारा माना जाता था। उनके इसी स्वभाव के कारण उनके दोस्त भी कम ही बनते थे। राजकुमार बॉलीवुड के किसी भी सितारे के साथ स्टार जैसा रवैया नही अपनाते थे। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई मौके आए जब उन्होंने सितारों की बेइज्जती उनके मुंह पर ही कर दी। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें राजकुमारी की बेबाकी का सामना करना पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रामानंद सागर, राज कुमार - फोटो : Social media
रामानंद सागर

एक बार रामानंद सागर फिल्म आंखें की कहानी लेकर राजकुमार के पास पहुंचें। वो इस फिल्म में अपने दोस्त को कास्ट करना चाहते थे। राजकुमार ने कहानी सुनी लेकिन उन्हें वो कुछ खास पसंद नहीं आई। ऐसे में सीधे सीधे तौर पर मना करने के बजाय उन्होंने अपने कुत्ते को बुलाया और पूछा क्या तुम ये रोल करोगे? कुत्ते ने उनकी ओर देखा और गर्दन हिला दी।इस पर राजकुमार ने कहा कि, 'देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा'। इसके बाद से रामानंद सागर राजकुमार से नाराज हो गए और कभी उनके साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ, राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक भी राजकुमार के आगे बख्से नहीं गए थे। कहा जाता है कि एक पार्टी में अमिताभ बच्चन बढ़िया सूट बूट पहन के गए थे और राजकुमार भी वहां मौजूद थे। राजकुमार ने अमिताभ के सूट की तारीफ की और पूछा, 'ये सूट तुमने किस दुकान से खरीदा है? अमिताभ ने दुकान का नाम बता दिया और पूछा क्या आप भी ऐसा सूट सिलवाना चाहते हैं। इस पर राजकुमार ने कहा कि,  'हमें घर के लिए कुछ पर्दे सिलवाने थे और तुम्हारे सूट का कपड़ा हमें अच्छा लगा'। राजकुमार की ये बात सुनकर अमिताभ मुस्कुरा दिए और वहां से चले गए।

4 of 7
राजकुमार, जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
जीनत अमान

अपने जमाने की बोल्ड और खूबसूरत अदाकारा जीनत अमान का पाला भी एक बार राजकुमार से पड़ा था। 'दम मारो दम' जैसे गानों के साथ जीनत अमान एक उभरती हुई अदाकारा बन रहीं थीं। हर तरफ उनकी खूबसूरती के चर्चे थे। कहा जाता है कि एक पार्टी में जब राजकुमार और जीनत की मुलाकात हुई तो राजकुमार ने हंसते हुए कहा था, 'देखने में तो अच्छी लगती हो तुम हीरोइन क्यों नहीं बन जाती? इसका जीनत अमान ने क्या जवाब दिया था ये आज तक नहीं पता चला।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान, राजकुमार - फोटो : Instagram
सलमान खान

सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट हो गई थी और इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में सूरज बड़जात्या ने राजकुमार को बुलाया था। जब राजकुमार पार्टी में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि वो स्टार कास्ट से मिलना चाहते हैं। जब सलमान राजकुमार से मिले तो हड़बड़ाहट में पूछ बैठे, 'आप कौन? राजकुमार उनकी बात सुनकर नाराज हो गए और उन्होंने सलमान से कहा, 'बेटा अपने अब्बा से पूछ कर आओ हम कौन हैं'।
विज्ञापन

6 of 7
गोविंदा, राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा

बॉलीवुड के नंबर वन हीरो गोविंदा को भी राजकुमार की बेबाकी का सामना करना पड़ा था। गोविंदा और राजकुमार फिल्म जंगबाज की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान एक बार राजकुमार ने गोविंदा से कहा कि, 'तुम्हारी ये शर्ट काफी अच्छी है'। उनकी बात सुनकर गोविंदा काफी खुश हो गए और उन्होंने कहा कि, 'अगर आपको ये शर्ट पसंद है तो आप रख लीजिए'। राजकुमार ने गोविंदा की ये शर्ट ले ली। उस वक्त गोविंदा को लगा कि राजकुमार उनकी शर्ट पहनेंगे। हालांकि शूट के दो दिन बाद गोविंदा ने देखा कि राजकुमार ने उनकी शर्ट का रुमाल बनवाया था और अपनी जेब में रखा लिया था। उस वक्त गोविंदा को राजकुमार के बिंदास और अक्खड़ स्वभाव का उदाहरण मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बप्पी लहरी, राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लहरी

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी की मुलाकात भी राजकुमार से बेहद खास रही थी। बप्पी लहरी सिर्फ अपने गानों के लिए नहीं बल्कि सोने के गहने पहनने के लिए भी मशहूर हैं। कहा जाता है कि जब राजकुमार ने बप्पी लहरी को सोने के गहनों से लदा देखा तो उनकी खूब तारीफ की थी। हालांकि तारीफ करते करते उन्होंने बोल दिया था, 'वाह, एक से बढ़कर एक गहने पहने हैं बस मंगलसूत्र की कमी है'। इस बात को सुनकर बप्पी लहरी अवाक रह गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें