फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अमिताभ, शाहरुख, आमिर के बॉडीगार्ड को जानते हैं? शेरा के रहते सलमान को कोई छू नहीं सकता

Sun, 08 Sep 2019 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Akshay, Aamir and Salman Khan - फोटो : file photo
मुंबई के अंधेरी कोर्ट ने सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड द्वारा एक शख्स के साथ बदसलूकी करने वाले मामले में पुलिस से हाल ही में रिपोर्ट मांगी है। अप्रैल में उनके बॉडीगार्ड ने एक शख्स के साथ उस समय बदसलूकी की थी जब सलमान मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आए थे। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। शेरा सलमान के साथ कई साल से हैं। सिर्फ सलमान ही क्यों सिनेमाजगत में कई ऐसी हस्तियां है जिनके साथ उनके बॉडीगार्ड्स कई साल से काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका रिश्ता सितारों से घर जैसा बन चुका है। जानिए अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक के बॉडीगार्ड्स के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Amitabh Bachchan and Bodyguard Jitendra Shinde - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन- जितेंद्र शिंदे
अमिताभ बच्चन के साथ साए की तरह रहने वाले शख्स का नाम जितेंद्र शिंदे है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र किसी भी कार्यक्रम या फिर शूटिंग के दौरान बिग बी के साथ हमेशा रहते हैं। जितेंद्र को बतौर सैलरी मोटी रकम भी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 6
salman khan and bodyguard shera - फोटो : file photo
सलमान खान-शेरा
शेरा पिछले 20 साल से सलमान के साथ है। सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। एक वेबसाइट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख महीने के मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा है।

4 of 6
Aamir Khan and Bodyguard Yuvraj Ghorpade - फोटो : file photo
आमिर खान-युवराज घोरपड़े
आमिर खान की सुरक्षा का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े पर है। फिल्म प्रमोशन हो या फिर शूटिंग युवराज आमिर की सुरक्षा करने के लिए उनके साथ साए की तरह रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Shahrukh Khan and Bodyguard Ravi Singh - फोटो : file photo
शाहरुख खान- रवि सिंह
शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह हैं। रवि से पहले यासीन लगातार 10 साल तक किंग खान की सुरक्षा कर चुके हैं। अब यासीन ने अपनी सिक्योरिटी कंपनी खोल ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshay Kumar and Bodyguard Shreyas Thele - फोटो : file photo

अक्षय कुमार-श्रेयसे ठेले
फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार वैसे तो बहुत फिट हैं लेकिन उन्होंने भी अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड रखा है। अक्षय के बॉडीगार्ड का नाम श्रेयसे ठेले है। अक्षय के साथ-साथ उनके बेटे आरव की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी श्रेयसे ही कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, इस वजह से नहीं बुलाना चाहतीं घर!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें