फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तेजी बच्चन को याद करते हुए इमोशनल हुए अमिताभ, मदर्स डे पर इन सेलब्रिटीज ने भी किया विश

Sun, 12 May 2019 10:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan, teji bachchan - फोटो : social media
दुनिया भर में आज मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के प्रति प्यार जताया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने दुनिया भर की सभी मांओं को एक सॉन्ग ट्रिब्यूट किया है। इस इमोशनल गाने को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है जबकि अमिताभ ने खुद आवाज दी। वीडियो के आखिर में अमिताभ बच्चन और तेजी बच्चन की एक तस्वीर भी दिखाई जाती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
sridevi, Janhvi Kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी कपूर मां श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हो गईं। श्रीदेवी के साथ उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया कि 'उनका ध्यान रखिए, उन्हें सुनिए, दुनिया का सारा प्यार दीजिए, हैप्पी मदर्स डे।'
विज्ञापन

3 of 5
amrita singh - फोटो : social media
सारा अली खान ने इस मौके पर अमृता सिंह की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। सारा लिखती हैं कि 'मां आपको मदर्स डे की शुभकामनाएं। मेरी मजबूती बनने के लिए और मुझे प्रेरित करने लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि मैं आपके जैसी 10 प्रतिशत ही बन सकती हूं।'

4 of 5
arjun kapoor with mother - फोटो : social media
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब रहे हैं। बोनी कपूर से अलग होने के बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला की परवरिश की है। ट्विटर पर अर्जुन कपूर ने पिछले साल का ट्वीट दोबारा शेयर किया है। जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा कि 'आपने मुझे ऊंचाईयों तक पहुंचना सिखाया और हमेशा सही रास्ता दिखाया। अंशुला और मेरी तरफ से हैप्पी मदर्स डे। आपने हमेशा कहा कि ऊपर वाला हमारी रखवाली करता है और सुरक्षा प्रदान करता है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dia mirza - फोटो : social media
दीया मिर्जा ने 'मां के साथ की एक तस्वीर शेयर की। विश करते हुए दीया ने लिखा कि 'आपने हमेशा मुझे रोशनी दिखाया है, मुझे प्रेरित किया और मेरे साथ मजबूती के साथ खड़ी रहीं। आपकी वजह से मैं हूं।' 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें