पूरी दुनिया 'मदर्स डे' सेलीब्रेट कर रही है। ऐसे में बॉलीवुड की मां की बात ना हो, ये कैसे हो सकता है। बॉलीवुड में जिस तरह फिल्मों का नाम मदर इंडिया से मॉम हो गया है। उसी तरह मांओ के व्यक्तिव में भी बदलाव आया है। आइए देखते हैं पिछले 62 सालों में बॉलीवुड की फिल्मी मां ने किस तरह अपने तेवर बदल लिए हैं।
मदर इंडिया (1957)
शायद ही कोई इस फिल्म को भुला पाएगा। महबूब खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नरगिस ने एक लाचार मां की भूमिका निभाई थी। जो अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ती है। इस फिल्म में मां का किरदार बड़ा ही दुख भरा था। जिसे देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। इस फिल्म में एक मां का अपने बेटों के लिए समर्पण दर्शकों को काफी पसंद आया था। उस समय के दर्शकों ने ऐसी दुखियारी मां को स्वीकार किया था और फिल्म सुपरहिट हो गई थी।