फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में ली दीपिका से ज्यादा फीस, बड़े बड़े कलाकारों की चमक कर दी फीकी

Tue, 01 Dec 2020 09:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास बहुत मेहनत कर रहे हैं कि किसी तरह उनकी छवि एक अखिल भारतीय हीरो की बन जाए। ‘बाहुबली’ में मिली शोहरत हालांकि वह अपनी ही गलतियों से ‘साहो’ में धो चुके हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह अपनी ये खोई हुई शोहरत जल्द ही हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण का साथ पाकर वापस पा लेंगे। और, कहीं इसमें कोई कमी न रह जाए, इसलिए प्रभास ने लिया है हिंदी सिनेमा के लोडस्टार यानी ध्रुवतारे यानी अमिताभ बच्चन का सहारा। इस फिल्म में बिग बी ने जो फीस ली है, वह दीपिका को मिली फीस से एक करोड़ रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रभास - फोटो : instagram: actorprabhas
प्रभास के करियर की ये 21वीं फिल्म अपनी घोषणा के समय से चर्चा में बनी हुई है। चर्चा में होने का कारण एक तो खुद प्रभास हैं, दूसरा इसकी मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और चर्चा में रहने की तीसरी वजह हैं महान अभिनेता अमिताभ बच्चन। फिल्म में सभी बड़े बड़े नाम हैं और फिल्म का बजट भी बहुत बड़ा है। और अब चर्चा हो रही है इस फिल्म के लिए अमिताभ की फीस की।
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जया बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
बताया जा रहा है कि अमिताभ ने अपने किरदार के लिए इस फिल्म से मोटा पैसा पाया है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछली सदी के महानायक रहे हैं। इस सदी में वह महानायक तो नहीं लेकिन मेगास्टार जरूर हैं और सबसे व्यस्त कलाकारों में से भी एक हैं। कहने को तो वह 78 साल के हो चुके हैं लेकिन उनके पास काम इतना है जितना आजकल के किसी नए और जोशीले कलाकार को भी नहीं मिलता। इन बहुत से कामों में एक काम उनके पास दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म का भी है।

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका की इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। और इस भूमिका के लिए वह निर्माताओं से 21 करोड़ रुपये लेंगे। पहले बताया जा रहा था कि अमिताभ बच्चन का इस फिल्म में कैमियो होगा लेकिन हकीकत में वह एक ठीक-ठाक किरदार करेंगे। यही वजह है कि अपने किरदार के लिए उन्होंने निर्माताओं से इतनी बड़ी रकम की मांग की। अच्छी बात यह है कि निर्माताओं ने भी बिना कुछ टालमटोल किए अमिताभ की बात मान ली। इतनी ही फीस फिल्म में दीपिका को भी मिलने की खबर है।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : गोलियों की रासलीला: रामलीला
नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार की प्रभास के किरदार जितना ही अहम होगा। निर्माता जानते हैं कि अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े सितारे हैं। जब एक बार बातचीत हो गई तो वह पैसे के मामले में पीछे नहीं हटना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने इतनी बड़ी रकम भी अमिताभ को देने में संकोच नहीं किया। वैसे भी अमिताभ बच्चन दक्षिण भारतीय फिल्मों में बहुत कम काम करते हैं। लेकिन, जब करते हैं तो उसके लिए वह फीस भी मोटी ही लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अमिताभ बच्चन इस बात का ख्याल रखते हैं कि कहीं उनकी फीस के चक्कर में फिल्म का बजट गड़बड़ न हो जाए। वह ख्याल रखते हैं कि फिल्म में उनका जितना लंबा किरदार होगा, वह उस हिसाब से ही अपना पैसा तय करेंगे। कुछ ही समय पहले सूत्रों ने ही जानकारी दी थी कि दीपिका भी इस फिल्म के निर्माताओं से अपने किरदार के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज करेंगी। प्रभास फिल्म दर फिल्म पूरे देश के सुपरस्टार बनना चाहते हैं। इसलिए, ही उन्होंने अपनी इस फिल्म में हिंदी फिल्मों की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लिया है।

पढ़ें: इस दिन बनेंगी गौहर खान की दुल्हनिया, जैद दरबार संग निकाह की तारीख का किया ऐलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें