उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत
- फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut
उस वक्त उर्मिला ने कंगना को आड़े हाथों लेते हुए कहा था, "पूरा देश ड्रग का अभिशाप झेल रहा है। क्या उन्हें (कंगना को) पता नहीं कि हिमाचल में ही ड्रग्स पैदा होते हैं। उन्हें अपने घर से इसकी सफाई की शुरुआत करनी चाहिए।" उर्मिला ने शिवसेना की सदस्यता लेने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया के दौरान कहा, "इससे पहले दिए गए सक्षात्कारों में मुझसे ज्यादातर सवाल कंगना को लेकर पूछे गए हैं। मुझे लगता है कि कंगना को बेवजह इतनी अहमियत दी गई है। मैं नहीं समझती कि उन्हें और अहमियत दी जानी चाहिए।"