फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में दशहरे की धूम, अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान तक ने दी शुभकामनाएं

Tue, 08 Oct 2019 02:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमिताभ बच्चन, सारा अली खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में आज दशहरे की धूम है। अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में इस त्योहार को मनाया जाता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे आज का दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बी-टाउन की कई हस्तियों ने दशहरे पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI
अमिताभ बच्चन ने दशहरे पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा- 'दशहरा और विजय दशमी की बधाई। सुख, शांति, समृद्धि की दुहाई, स्नेह आदर।'
विज्ञापन

3 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने लिखा- 'सभी को हैप्पी दशहरा। उम्मीद है इस त्योहार के सीजन में सभी की जिंदगी में खुशियां आएं।'

4 of 8
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दशहरे पर सारा अली खान ने मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा- 'सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। रावण की तरह सभी बुरी शक्तियों का नाश हो।'
विज्ञापन

5 of 8
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने भी फैंस को शुभकामनाएं दी और कहा- 'आज ही के दिन रावण पर विजय मिली थी। यह उत्सव अंधकार पर प्रकाश की शक्ति और बुराई पर अच्छाई के बारे में है। शुभ दशहरा।'
विज्ञापन

6 of 8
Ajay Devgn
अजय देवगन ने दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन

7 of 8
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तापसी पन्नू ने लिखा- 'हर अंत के बाद कुछ नया शुरू करने का अवसर मिलता है। आज रात बुराई की पराकाष्ठा के साथ रंगीन नवरात्रों का समापन। दशहरा की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

8 of 8
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'हैप्पी दशहरा। प्रेम, प्रकाश और बुराई के सभी रूपों पर अच्छाई और मानवता की शानदार विजय।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें