फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ और अभिषेक ने आराध्या को 7वें बर्थडे पर दिया अब तक का सबसे खास तोहफा, तस्वीरें वायरल

Sat, 17 Nov 2018 09:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को बेटी आराध्या का 7वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन सहित पापा अभिषेक ने आराध्या को बड़े ही अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने जहां आराध्या के लिए ब्लॉग लिखा तो वहीं अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी के साथ बेहद खास तस्वीर साझा कर उसे जन्मदिन की बधाई दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
abhishek bachchan - फोटो : Instagram
अभिषेक बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पेंटिग जैसी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ अभिषेक ने आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी। कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'जन्मदिन के ढेर सारी बधाई लिटिल प्रिंसेस, आप परिवार के गौरव और खुशी हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा मुस्कुराते हुए, मासूम और प्रिय लड़की रहें जो आप हैं। तुमसे तहे दिल से प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
abhishek bachchan - फोटो : instagram
वहीं शुक्रवार शाम को बच्चन परिवार ने आराध्या के जन्मदिन को बड़े ही धूम-धाम से मनाया। जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को ऐश्वर्या राय ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर भी शेयर किया है। इस तस्वीर में पूरा बच्चन परिवार आराध्या के जन्मदिन को सेलिब्रेट करता दिख रहा है। 
 

4 of 5
Aaradhya - फोटो : blog
वहीं कल अमिताभ ने भी आराध्या के लिए ब्लॉग पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- 'पूर्व संध्या आप इस दुनिया में आईं थीं। घर वालों का आशीर्वाद पोती के साथ हमेशा है। आपकी लंबी उम्र हो, खुश रहिए और शान से रहिए।' अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर आराध्या को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya and aaradhya - फोटो : file photo
आपको बता दें, आराध्या बॉलीवुड की स्टार किड में से एक हैं। वह भी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ मॉडलिंग और तमाम तरह के बड़े इवेंट में दिखाई देती हैं। आराध्या ने बीतेे दिनो उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब वह कांस फिल्म फेस्टिवल में मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रेड कारपेट पर चली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें