फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजा चल न...' गाने पर अक्षरा ने पवन सिंह से साथ किया धमाकेदार डांस, VIDEO हो गया वायरल

Sat, 17 Nov 2018 09:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pawan singh akshara singh - फोटो : screengrab from song
भोजपुरी के सुपरस्टार्स अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी जब भी परदे पर दिखाई देती है गरदा मचा देती है। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच जितनी पॉपुलर है उतनी है कोशिश दोनों अपने फैंस को रिझाने की भी करते हैं। अब इसी बीच दोनों का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा हैा। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की हॉट केमिस्ट्री को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
pawan singh akshara singh - फोटो : screengrab from song
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सा गाना है जिसे अब तक आपने नहीं सुना तो चलिए आपका इंतजार खत्म करते हैं और बता देते हैं। फिल्म 'त्रिदेव' का गाना 'पिपरवा के तरवा' इन दिनों खूब सुना जा रहा है। यूट्यूब पर भी ये गाना तकरीबन 4 करोड़ 92 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 4
pawan singh akshara singh - फोटो : screengrab from song
हालांकि ये गाना काफई पुराना है लेकिन इंटरनेट पर क्या नया क्या पुराना...दर्शकों को जो भी भा जाता है उसका हिट होना तो तय है। बता दें फिल्म के इस गाने को खुद पवन सिंह ने भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह के साथ गाया है। वैसे भी बिहार और पूर्वांचल के इलाकों में पवन सिंह की फैन फॉलोइंग ही इतनी है कि वो हिट हो ही जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
pawan singh akshara singh - फोटो : screengrab from song
साल 2017 में आई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ये फिल्म त्रिदेव हिट फिल्मों में शुमार है। फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अलावा अरविन्द अकेला कल्लू, अयाज खान और नेहाश्री जैसे भोजपुरी कलाकारों ने अभिनय किया है। अगर आपने गाना सुन लिया है तो कमेंट में बताइए आपको ये गाना कैसा लगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें