बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी सफलता पर फूले नहीं समा रहे। बीते साल रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में 'पद्मावत' और 'सिंबा' सुपरहिट रहीं। रणवीर की अदा का हर कोई दिवाना है। वह जब भी किसी से मिलते हैं पूरी गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। बीते शनिवार जब रणवीर सिंह की मुलाकात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।