फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया की बात सुनने के लिए झुक गए अमिताभ बच्चन, तस्वीर देख यूजर्स ने किए कमेंट- 'रेखा से दूर रहना...'

Sun, 27 Jan 2019 01:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amitabh jaya
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी भट्ट की शादी में शामिल होने पहुंचे थे । शादी में कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी । शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
amitabh jaya
इसी दौरान की एक फोटो सामने आई है जिसमें अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ नजर आ रहे हैं । फोटो में अमिताभ झुककर जया की बात सुन रहे हैं । वहीं जया अंगुली के इशारे से बिग बी से कुछ कह रही हैं । ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है । 
विज्ञापन

3 of 6
jaya bachchan
अमिताभ-जया की इस फोटो पर यूजर्स के कमेंट आने भी शुरू हो गए हैं । इनमें से कुछ कमेंट बहुत फनी हैं । ज्यादातर यूजर्स ने इस फोटो को एक्ट्रेस रेखा से जोड़ा । यूजर्स का कहना है कि जया, अमिताभ से कह रही हैं कि वो रेखा से दूर रहें ।

4 of 6
jaya
शादी में जया रेड कलर की प्रिंटेड साड़ी में दिखीं । वहीं अमिताभ ब्लैक कलर के सूट-बूट में नजर आए । अमिताभ के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अमिताभ की दो अपकमिंग फिल्में आने वाली हैं । एक 'ब्रह्मास्त्र' और दूसरी 'बदला' । 
विज्ञापन

5 of 6
jaya bachchan
कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन की 'बदला' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था । पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन कई ईवेंट में नजर आए हैं । हाल ही में बिग बी, रणवीर सिंह के साथ एक पुलिस फंक्शन की रिहर्सल करते नजर आए थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amitabh bachchan
रिहर्सल के दौरान की दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । जिसमें रणवीर, अमिताभ को गले लगा रहे हैं । अमिताभ बच्चन ने खुद इस फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें