फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के बाद पहली बार घर से बाहर दिखे अमिताभ बच्चन, मां के जन्मदिन को मनाया इस अंदाज में

Fri, 14 Aug 2020 09:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
पिछले महीने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फैंस उस समय हैरान परेशान हो गए थे जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। बिग बी के घर में उन्हें मिलाकर घर के तीन और सदस्य (अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि अब उनका पूरा परिवार ठीक है। वहीं कोरोना से ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन पहली बार अपने घर जलसा से बाहर दिखे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तेजी बच्चन, हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ के साथ - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। वह रोजाना फैंस के लिए खास तस्वीरें और पोस्ट साझा करते रहते हैं। इस बार बिग बी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने दूसरे घर प्रतीक्षा के बगीचे में लगे गुलमोहर के पेड़ के साथ तस्वीरें खींचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने पोस्ट  में अमिताभ बच्चन ने गुलमोहर के उस पेड़ के बारे में लिखा जो उन्होंने 44 साल पहले अपने घर प्रतीक्षा के बगीचे में लगाया था। साथ ही उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर एक नया पेड़ लगाया। इस बारे में भी अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में बताया है। अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट के साथ पिता और मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की कविता भी लिखी है। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'यह बड़ा सा गुलमोहर का पेड़ मैंने जब लगाता था जब हमने साल 1976 में अपना पहला घर प्रतीक्षा लिया था। हाल ही में आए तूफान ने उसको झुका दिया, लेकिन कल मैंने अपनी मां के जन्मदिन 12 अगस्त को नया गुलमोहर का पेड़ उनके नाम पर लगाया है। उसकी जगह जहां पुराना वाला पेड़ था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्तियां लिखी- “.. जो बसे हैं वे उजड़ते हैं , प्रकृति के जड़ नियम से ;पर किसी उजड़े हुए को , फिर बसाना कब मना है ?.. है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है ? “ सोशल मीडिया पर बिग बी का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: कोरोना वायरस का शिकार हुए जुबिन नौटियाल के पिता, अस्पताल में करवाया भर्ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें