अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 4 मार्च को ये फिल्म बड़े पर्दे पर आई है, जिसकी कहानी और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई ने धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की थी। लेकिन वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था। वहीं, अब हफ्ते के बीच में भी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। दरअसल, फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।