फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhoothnath Returns: अमिताभ बच्चन की 'भूतनाथ रिटर्न्स' को 10 साल पूरे, डर के साथ-साथ खूब हंसाती है फिल्म

Fri, 12 Apr 2024 01:08 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी पर नितेश तिवारी ने खूब अच्छे से काम किया था। उन्होंने फिल्म में एक नेक संदेश देने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन का डोज दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
भूतनाथ रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। नितेश तिवारी भारतीय सिनेमा में काम करने वाले सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं। सभी श्रेणियों में उनकी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। उनकी फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' को भी दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिली थी। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को 10 साल पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भूतनाथ रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी पर नितेश तिवारी ने खूब अच्छे से काम किया था। उन्होंने फिल्म में एक नेक संदेश देने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन का डोज दिया। इसके साथ ही इस फिल्म को भारतीय चुनाव आयोग ने कर-मुक्त करने की मांग की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल को इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया था। 

Ranbir-Alia: सलमान के घर पधारे थे रणबीर और आलिया! हैरान हुए लोग, कहा, "10 साल से बंद थी बातचीत इसका मतलब है.."
विज्ञापन

3 of 5
भूतनाथ रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
'भूतनाथ रिटर्न्स' में सामाजिक संदेश और प्रभाव को देखते हुए कर-मुक्त करने की मांग की गई थी। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में मतदान के अधिकार के कर्तव्य के बारे में जागरूकता फैलाई गई है। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी खूब पसंद आई थी।

4 of 5
भूतनाथ रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' डराने के साथ-साथ खूब हंसाती है। फिल्म में बिग बी भूत के किरदार में दिखाई दिए। फिल्म में मुंबई के धारावी में अपनी मां के साथ रहने वाले बच्चे अखरोट और भूतनाथ के बीच की दोस्ती दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूतनाथ रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में बोमन ईरानी और पार्थ भालेराव मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहरुख खान और रणबीर कपूर फिल्म में कैमियो की भूमिका में दिखाई दिए थे। यह फिल्म 2008 की 'भूतनाथ' की अगली कड़ी थी। फिल्म निर्माता ने फिल्म में राजनीतिक का संदेश दिया है। 

Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, 24 घंटे में 167 मिलियन दर्शकों ने देखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें