फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11 को मिली दूसरी करोड़पति, स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली बबीता देंगी 1 करोड़ रुपये का सही जवाब

Sun, 15 Sep 2019 08:38 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
babita tade - फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 को हाल ही में अपना पहला करोड़पति मिला । बिहार के सनोज राज के पिता एक किसान हैं । सनोज इस 1 करोड़ रुपये को अपने पिता को समर्पित करना चाहते हैं । सनोज के बाद अब सीजन 11 को एक और करोड़पति मिल गई है । हाल ही में सोनी चैनल के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो रिलीज किया गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
babita tade - फोटो : social media
इसमें बबीता ताडे नाम की एक महिला 1 करोड़ रुपये जीतेंगी । प्रोमो में दिखाया गया कि बबीता महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली हैं। वह बच्चों के लिए मिड डे मील में खिचड़ी बनाने का काम करती हैं। इस छोटी सी क्लिप में अमिताभ उनसे वेतन के बारे में सवाल करते हैं जिस पर बबीता बताती हैं कि उन्हें महीने के 1500 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
babita tade - फोटो : social media
इतनी कम सैलरी मिलने का भी उन्हें कोई दुख नहीं है। उन्हें इस बात से खुशी मिलती है कि वह बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं जो बच्चे पसंद करते हैं। वह बताती हैं कि इस शो के जरिए वह बस यह साबित करना चाहती हैं कि एक खिचड़ी बनाने वाली भी कुछ कर सकती है। 

4 of 5
babita tade - फोटो : social media
इस प्रोमो के अंत में अमिताभ उत्साह के साथ '1 करोड़' बोलते हैं जिसके बाद बबीता के चेहरे पर जीत की खुशी दिखाई देती है। बता दें कि बबीता सीजन की दूसरी करोड़पति बनेंगी । पहले करोड़पति सनोज राज की बात करें तो वो 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे । सवाल ज्यादा मुश्किल था इसलिए सनोज ने रिस्क ना लेते हुए शो छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanoj Raj - फोटो : Amar Ujala
बिग बी ने सनोज से 7 करोड़ रुपये के लिए 16वां सवाल पूछा। 16वां सवाल था- 'ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉलिंग पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का सौंवा शतक पूरा किया था?' शो छोड़ने के एलान के बाद जब अमिताभ ने सनोज से अंदाजा लगाने के लिए कहा तो उन्होंने बताया 'कोमांदुर रंगाचारी'। जबकि इस सवाल का सही जवाब है- 'गोगुमल किशन चंद।'

KBC 11: 7 करोड़ के लिए पूछा क्रिकेट से जुड़ा ऐसा सवाल, यूजर ने कहा- 'सचिन को भी नहीं पता होगा जवाब'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें