फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को गाना गाता देख मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- बच्चा तो अपने पिता का भी बाप है

Tue, 20 Oct 2020 04:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं। ट्विटर पर उन्हें चार करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अमिताभ ट्विटर पर खूब लिखते हैं। लोग भी उनके विचारों पर खूब लाइक और कमेंट करते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक ऐसे बच्चे का वीडियो साझा किया जो सुरों में बड़े-बड़ों को मात देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
पिता से संगीत सीखता बच्चा - फोटो : ट्विटर
अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो साझा किया है उसमें बाप-बेटा हारमोनियम के साथ संगीत का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।  वायरल वीडियो में बच्चे के पिता उसे सुर सिखाने की कोशिश कर रहे है। बच्चा भी अपने पिता तरह से सुर में सुर मिलाकर गाना गाने की कोशिश करता दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पिता से संगीत सीखता बच्चा - फोटो : ट्विटर
बच्चे की उम्र तीन-चार की लगती है लेकिन सुरों के मामले में वो अपनी उम्र को मात देता दिख रहा है। हालांकि सुर टेढ़े मेढ़े जरूर लगते हैं लेकिन बच्चे का प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। बाप-बेटे का ये शानदार वीडियो बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा है, 'बच्चा तो अपने पिता का भी बाप है।' 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
केबीसी में व्यस्त अमिताभ
कोरोना काल के बीच में अमिताभ बच्चन दूसरे कलाकारों की तरह शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इन दिनों वो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से वो अक्सर तस्वीरें क्लिक कर अपने फैंस से साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @@SrBachchan
कोरोना की दी मात
बीते दिनों अमिताभ बच्चन को परिवार सहित कोरोना हो गया था। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के साथ बिग बी अस्पताल में भर्ती रहे थे। हालांकि कुछ दिनों बाद ही उन्होंने कोरोना को मात दे दी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें