फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों फिल्में करने के बावजूद यहां डेब्यू करने जा रहे हैं बिग बी, आपको हैरानी होगी जानकर

Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
तीन साल पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी यह तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान 'मुंडू' में नजर आ रहे हैं। उनके साथ नागार्जुन और मंजू वारियर समेत कई मशहूर एक्टर्स नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर एक विज्ञापन के सेट पर ली गई थी। 


हालांकि, मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कई दफा अपना यह अरमान जाहिर किया है कि वह साउथ इंडिया की फिल्म में काम करना चाहते हैं। अब जाकर उन्हें एक तेलगु फिल्म में काम मिला है। अपनी इस डेब्यू फिल्म की शूटिंग के लिए 'सदी के महानायक' इन दिनों हैदराबाद में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन जल्द साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में नजर आएंगे। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी यू नरसिम्हा रेड्डी की बायोपिक है। हलांकि, फिल्म में अमिताभ का रोल छोटा है। बिग बी ने फिल्म में अपने लुक की एक तस्वीर भी ब्लॉग पर शेयर की है। इसमें वह लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा, ‘प्रिय मित्र और तेलुगू सिनेमा के करिश्माई सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म में अतिथि भूमिका निभाने का अनुरोध किया। वह बहुत ही बहादुर व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। मैंने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया...'। 75 वर्षीय एक्टर ने यह भी साफ किया है कि दाढ़ी वाला उनका लुक फाइनल नहीं है लेकिन बहुत हद तक ऐसा ही है।
विज्ञापन

4 of 4
102 Not Out
अमिताभ बच्चन जल्द फिल्म '102 नॉट आउट' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह 102 वर्ष के पिता का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं ऋषि  कपूर उनके 75 साल के बेटे के रोल में दिखेंगे। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग पूरी की है। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही थी जहां अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि, बाद में तबीयत ठीक होने पर उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की और उसे पूरा कर अपने प्राइवेट जेट से मुंबई अपने घर लौट गए। अमिताभ बच्चन की तेलगु फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें