फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किसर इमरान हाशमी पर लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, इस फिल्म से जुड़ा कनेक्शन

Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
emraan hasmi
बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने हाल ही में अपना 39वां बर्थडे मनाया। इमरान की फिल्में भले ही न हिट हों, लेकिन इनके फिल्म के गाने अमूमन काफी पॉपुलर हो जाते हैं। बादशाहों में अजय देवगन के साथ नजर आए इमरान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' को लेकर कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Hrithik Roshan and emraan
दरअसल दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'चीट इंडिया' की कहानी उनकी फिल्म 'मार्कशीट' से मिलती है जिसे मेकर्स ने नवंबर 2012 में इंडियन स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड किया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
Emraan Hashmi
मार्कशीट के लेखक और एक्टर का कहना है कि 'जैसे ही इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'चीट इंडिया' के बारे में जानकारी दी, हमने एक ऑफिशियल कंप्लेंट राइटर्स एसोसिएशन में कर दी थी। अब हम तीनों प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भेज रहे हैं। स्क्रिप्ट तो कॉपी नहीं की गई है लेकिन रिसर्च वर्क, कॉन्सेप्ट और केस स्टडीज सेम हैं। हमने महेश भट्ट के साथ सारी डिटेल शेयर की थीं और ये बहुत दुख की बात है कि उन्होंने हमारा आइडिया चुरा लिया।'
विज्ञापन

4 of 4
इमरान - फोटो : SELF
हालांकि अभी तक फिल्म से जुड़े किसी भी प्रोडक्शन हाउस का कोई कमेंट नहीं आया है। फिल्म को सॉमिक सेन डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2019 में शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें