फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर पूछा सवाल, फैंस ने कहा - "ये तो रेखा जी का...."

Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रेखा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने वर्क फ्रंट की ही तरह आपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों से एक सवाल पूछा है।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan
अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पूल के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर में छोटा वस्त्र पहने हुए हैं। अमिताभ की कमर पर एक हाथ बेल्ट बांधते देखा जा सकता है। तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेता ने प्रशंसकों से पूछा, "ये किसका हाथ है?"
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रशंसकों ने इस पर कई तरह की प्रतिक्रिया दी। कुछ ने कहा कि "यह कानून का हाथ है"। कई प्रशंसकों ने लिखा कि "यह अमिताभ की 'धर्म पत्नी' अभिनेत्री जया बच्चन का हाथ था", वहीं कुछ ने मजाक में कहा कि "यह रेखा जी का हाथ है"।

विज्ञापन

4 of 4
Sridevi, Amitabh
वहीं कुछ प्रशंसकों ने सही अनुमान लगाते हुए लिखा यह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का हाथ था। बता दें कि यह तस्वीर 1984 की फिल्म इंकलाब के सेट की है। इस फिल्म में अमिताभ और श्रीदेवी मुख्य भूमिकाओं में थे। तस्वीर में श्रीदेवी को अमिताभ की बेल्ट पकड़े हुए, स्विमवीयर पहने हुए दिखाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें