BIGG BOSS 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के फाइनल में निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश को टॉप 5 में चुना गया है। ऐसे में आज विनर की घोषणा की जाएगी लेकिन इससे पहले शो में एक ट्विस्ट है। फिनाले में बिग बॉस के सभी सीजन के विजेताओं को आमंत्रित किया गया जो 10 लाख की प्राइज मनी लेकर आए हैं। फाइनलिस्ट के सामने कंडीशन रखी जाएगी कि या तो कोई एक 10 लाख प्राइज मनी लेकर फाइनल से बाहर हो जाए या फिर बिग बॉस की ट्रॉफी का दावेदार बने। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर कौन होगा वो जो ट्रॉफी के बदले चुनेगा 10 लाख की प्राइज मनी।