फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ने शेयर किया अभिषेक-श्वेता का थ्रोबैक फोटो, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे कर दी पुरानी यादें ताजा

Sat, 16 Nov 2019 04:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। चाहें बात रील लाइफ की हो या फिर रियल लाइफ की, सोशल मीडिया पर अमिताभ कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने अभिषेक के साथ श्वेता की एक पुरानी तस्वीर को साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन द्वारा साझा कि गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर श्वेता और अभिषेक के बचपन की हैं। तस्वीर में दोनों नाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं एक जैसी नाइट ड्रेस में दिख रहे श्वेता-अभिषेक काफी क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ ही फोटो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक बच्चन ने श्वेता का हाथ पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक- श्वेता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर को न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ कमेंट सेक्शन में अमिताभ से जुड़ी और भी पुरानी फोटोज शेयर  कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किए जा रहे फोटोज को भी सभी काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
तस्वीर के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, "एक बच्चे की मासूमियत हमें वो वजह और मौका देती है कि हम भी वो बन सकें जो कि वो खुद हैं। श्वेता और अभिषेक अपनी हदों पर।' वैसे सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के अलावा भी अमिताभ सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ  सिर्फ बड़े पर्दे बल्कि छोटे पर्दे पर भी एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushmann Khurrana,Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai
छोटे पर्दे पर अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो फिल्म ब्रह्मास्त्र और गुलाबो-सिताबो में वो जल्द ही नजर आएं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे और फिल्म गुलाबो सिताबो में वह आयुष्मान खुराना के साथ काम कर रहे हैं।



पढ़ें: सलमान के डेब्यू के वक्त 4—5 साल की थीं ये अदाकाराएं, दो का तो जन्म भी नहीं हुआ था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें