फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया अक्षय का ये गाना, वरुण के साथ WWE स्टार ने किया डांस, पांच खबरें

Sat, 16 Nov 2019 04:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar , Varun Dhawan - फोटो : amar ujala
बाला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'बाला' आयुष्मान खुराना की इस साल रिलीज हुई तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' में नजर आ चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं ऐसे में सभी की निगाहें 'बाला' पर थीं। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा ही साथ ही दर्शकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म ने अब तब बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
अगले साल रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जल्द अपनी आने वाली फिल्म दिल बेचारा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी मुख्य भूमिका में होंगी। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर घोषणा हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत की ये फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। फिल्म दिल बेचारा को 8 मई 2020 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा संजना ने इस्टंग्राम पर दिल बेचारा का पोस्टर साझा करते किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
varun dhawan - फोटो : amar ujala
शार्लेट फ्लेयर के साथ वरुण धवन ने किया डांस
अभिनेता वरुण धवन ने WWE के महिला चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के साथ डांस किया है। वरुण के साथ अपने डांस वीडियो को शार्लेट फ्लेयर ने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को ट्वीट करते हुए शार्लेट फ्लेयर ने लिखा 'साल्सा डांस तो नहीं लेकिन मैं कुछ बॉलीवुड डांस मूव्स जरुर सीख रही हूं। तुम्हारा शुक्रिया वरुण धवन मुझे बॉलीवुड के लिए तैयार करने के लिए। वहीं वरुण धवन ने भी फ्लेयर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जवाब में लिखा कि उन्हें उनसे मिलकर काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर वरुण धवन और शार्लेट फ्लेयर का वीडियो  वायरल हो रहा है।
 

 

4 of 5
Housefull 4 - फोटो : social media
हाउसफुल 4 की कमाई ने किया 200 रुपए का आंकड़ा पार
बीते महीने रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 ने कमाई के मामले में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म हाउसफुल 4 में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 141 करोड़ 31 लाख रुपये कमाए थे और अब इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : amar ujala
अक्षय कुमार के 'फिलहाल' गाने को मिले 10 करोड़ ये ज्यादा व्यूज
इन दिनों अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा अपने नए गाने 'फिलहाल' की वजह से भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अक्षय ने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। अक्षय का ये पहला म्यूजिक एल्बम 'फिलहाल' 9 नवंबर को रिलीज हुआ है। इस वीडियो ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। उनके इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना एक अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसे बी प्राक ने गाया है। अक्षय कुमार के साथ इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस नुपूर भी नजर आ रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें