बॉलीवुड में शहंशाह के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। अपनी फिल्मों, शोज और एड के अलावा एक्टर सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं। वह आए दिन अपने फैंस और चाहने वालों के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ के इस पोस्ट पर प्रशंसक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, अभिनेता ने यह पोस्ट अपने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए किया है।