Poonam Sinha and Shatrughan Sinha
- फोटो : twitter
चलती ट्रेन में फिल्म स्टाइल में किया था प्रपोज
वैसे तो शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में ज्यादातर एंग्री यंग मैन की तरह नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने बेहद रोमांटिक तरीके से पूनम को प्रपोज किया था। दरअसल दोनों ट्रेन से पटना जा रहे थे और दोनों की बर्थ आमने-सामने थी। इसी दौरान शत्रुघ्न ने पूनम को चलती हुई ट्रेन में फिल्म ‘पाकीजा’ के डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा…’ को कागज पर लिखकर, घुटनों पर बैठकर उन्हें ये खत देते हुए प्रपोज किया था।