फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जलसा' की Inside तस्वीर से खुलासा, अमिताभ की शाहरुख-गौरी के साथ हुई गंभीर डिस्कशन

Sun, 10 Nov 2019 01:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh, Gauri and Shahrukh - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस बार 'जलसा' में कई साल बाद दिवाली पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शरीक हुई थीं। इस बीच बिग बी ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और गौरी के साथ एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में तीनों किसी मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
बिग बी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'शाहरुख-गौरी के साथ कुछ निजी बातें करते हुए।' इस तस्वीर में गौरी गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं जबकि शाहरुख खान काले रंग का कुर्ता पहने हुए नजर आए। तस्वीर के पीछे का बैकग्राउंड काफी आकर्षक है। तस्वीर में पीछे लाइटों से पूरा डेकोरेशन नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sonam Kapoor, Amitabh Bachchan and Mukesh Ambani diwali party - फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन ने दिवाली पार्टी 27 अक्टूबर को रखी थी। इस पार्टी में हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा , नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, बिपाशा बसु, शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर , दलकीर सलमान अजय देवगन, काजोल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर के अलावा कई और सितारे शरीक हुए थे। अमिताभ बच्चन के अलावा कई और सितारों ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। 

4 of 5
Amitabh Jaya Diwali - फोटो : facebook
अमिताभ बच्चन ने दिवाली के दिन कई और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में बिग बी पूरे परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन करते हुए दिखाई दिए थे। फिलहाल सीनियर बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए। अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर शेयर की उसमें अस्पताल का बेड है। तस्वीर में पैर नजर आ रहा है और सामने टीवी पर फुटबॉल मैच चल रहा है। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'फूल, मोजे और प्रीमियर लीग... पूरा दिन।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : twitter
अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस हैरान रह गए और उनके लिए दुआ करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'सर कृपया कर आराम करिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'गेट वेल सून, सर जी।' आपको बता दें, अमिताभ बच्चन कोलकाता में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( KIFF) का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन खराब तबीयत की वजह से वो नहीं पहुंच पाए। 

यह भी पढ़ें- अस्पताल से सामने आई अमिताभ बच्चन की पहली तस्वीर, तबीयत देख फैंस मांगने लगे दुआ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें